नई दिल्ली: दुनिया में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अस्तित्व में आए संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की सुरक्षा परिषद में दुनिया के 5 ताकतवर देश शामिल है। ये देश अमेरिका, रूस, फ्रांस, चीन और यूनाइटेड किंगडम है। इन्हें पी-5 (Permanent Five) के नाम से भी जाना जाता है। आपको बताते चले कि पिछले काफी लंबे समय से भारत भी अपने को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने का भरसक प्रयास कर रहा है, लेकिन पड़ोसी देश चीन हमेशा से इस बात के खिलाफ है।