नई दिल्ली: मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि फिलहाल गर्मी के कहर से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में इस दौरान लू के थपेड़े आपको सता सकते हैं। वहीं 29 मई की शाम तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों में दिल्ली का तापमान 47 डिग्री के पार भी जा सकता है। जिससे भीषण गर्मी में वृद्वि होने की संभावना जताई जा रही है।भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक शहर के कुछ हिस्सों में ‘लू’ चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 27 प्रतिशत रहेगा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं अगर बात करें यूपी की तो मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार शनिवार को दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जाएगा। पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कई जिलों में हालांकि तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *