नई दिल्लीः लगता है ये साल जाते-जाते बॉलीवुड में कई शादियां करवा कर ही जाएगा। तभी तो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बाद एक और एक्ट्रेस ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट कर दी है। हम बात कर रहे हैं आइटम गर्ल और कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत की, जो जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। राखी ने कुछ देर पहले ही अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस खबर से कुछ लोग हैरान भी है। लेकिन सबसे ज्यादा झटका तो लोगों को दूल्हे के बारे में जानकर होगा।

दीपक कलाल से कर रही हैं शादी!…
इस कार्ड के मुताबिक राखी दीपक कलाल से शादी करने जा रही हैं। जो सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कि दीपक कलाल को इन‍ दिनों आप टीवी पर आ रहे शो ‘इंडिया गॉट टैलेंट’ पर देख सकते हैं। दीपक ने भी अपने इंस्टा पोस्ट पर ये कार्ड शेयर किया है और लिखा है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि ये सब इतनी जल्दी हो रहा है।

लॉस एंजलिस में करने जा रही हैं शादी…
जहां अनुष्का शर्मा ने इटली में और दीपिका पादुकोण ने लेक कोमो में शादी की थी। वहीं राखी भी अपनी शादी देश के बाहर करेंगी। वो लॉस एंजलिस में शादी करने जा रही हैं। शादी के डेट 31 दिसंबर रखी गई है। दोनों की शादी की खबर से फैंस हैरान है। तो कुछ लोग इसे राखी का पब्लिसिटी स्टंट भी मान रहे हैं। क्योंकि, सालों पहले वो ऐसा ही एक स्वंयवर भी कर चुकी हैं। लेकिन शादी नहीं की थी।