Crimeराजेंद्र नगर: गोलीबारी में दो व्यक्तियों हत्या
नई दिल्ली,। मध्य दिल्ली के राजेंद्र नगर ईलाके में आज सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वालों की पहचान राम चरण और लखन लाल के रूप में हुई है। गोलीबारी की यह घटना सुबह 9 बजे शंकर रोड के पास बाजार में हुई। इस वारदात में मारे गए मृतकों रोजाना की तरह आज सुबह चाय पीने यहां आए थे। उसी वक्त अचानक तीन बाइक सवार वहां पहुंचे और उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि राम चरण की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि लखन लाल को बेहोशी की हालत में बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राम चरण तीस हजारी अदालत में लंबित एक मामले का गवाह था हमालवर को उस मामले से संबंध हो सकता है। राजेंद्र नगर थाने में इस मामले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *