नई दिल्लीः कृष्णा राज कपूर के निधन से बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का निधन 87 साल की उम्र में सोमवार सुबह 4 बजे मुंबई में हुआ है। आपको बता दें कि उन्हें कई सालों से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वे कपूर परिवार की सबसे सीनियर पर्सन थीं। राज कपूर संग 1946 में उनकी शादी हुई थी। कृष्णा राज कपूर के 5 बच्चे हैं। रणधीर कपूर ने मां के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, ”मुझे ये बताते हुए दुख हो रहा है कि मैंने आज सुबह अपनी मां को खो दिया है।

बॉलीवुड के कपूर खानदान में सबसे उम्रदराज सदस्य के गुजर जानें के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड के फेमस हस्तियों ने कृष्णा राज कपूर के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।