नई दिल्ली : पूरे देश में नवरात्रि मनाने के बाद आज बड़ी धूम-धाम से विजयदशमी यानी कि दशहरा का त्यौहार मनाया जा रहा है। दशहरा के मौके पर रावण दहन किया जाता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। हर साल दिल्ली के रामलीला मैदान में रावण के पुतले का दहन किया जाता है। दिल्ली के रामलीला मैदान में इस बार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दशहरा मनाएंगे। दिल्ली की ऐतिहासिक लवकुश रामलीला में ये दोनों आज शामिल होंगे।आपको बता दें कि पीएम मोदी दिल्ली में ही इस बार इस पर्व को मनाएंगे। लालकिला में आयोजित रामलीला में मोदी तीर छोड़कर रावण का वध करेंगे। ये तीसरा अवसर होगा जब पीएम मोदी दिल्ली में ही विजयदशमी का पर्व मनाएंगे। उन्होंने साल 2014 और पिछले साल भी दिल्ली में दशहरा मनाया था। इस बार पीएम मोदी के साथ रामलीला मैदान में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद रहेंगे। राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की पूरे विधान के साथ विशेष अतिथि आरती उतारेंगे जिसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा। रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला शाम को 6 बजे दहन किया जाएगा।