मुंबई : सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 12 में इस वीकेंड के वार में पहली बार दो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हो गए। रोशमी बनिक और कृति वर्मा बिग बॉस में से एलिमिनेट होने वाली यह पहली जोड़ी बनी है। घर की पहली कैप्टन कृति और रोशमी घर से बेघर हो गई हैं। वहीं घरवालों के द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद दीपक ठाकुर फूट-फूटकर रोने लगे। हालांकि इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो एविक्शन होंगे।सलमान खान ने शो के आखिर में इस हफ्ते घर से बेघर होने वाली पहली जोड़ी कृति और रोशमी के नाम की घोषणा की थी। सलमान ने पहले करणवीर का नाम लिया। हालांकि ये सलमान खान का मजाक था। थोड़ी देर बाद सलमान ने कृति और रोशनी की जोड़ी के बाहर होने की घोषणा की।