हरियाणा में जाट आन्दोलन का असर जम्मू में भी देखने को मिल रहा है। जम्मू में रेल सेवा इससे बुरी तरह से बाधित हुई है। वहीं वैष्णो देवी आए एमपी के यात्रियों ने कटड़ा रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया।
उन्होंने रेल प्रयाासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मजबूर होकर स्टेशन मास्टर ने इन्हें बुधवार को जम्मू से शालामार ट्रेन में भेजने क वादा किया। तब जाकर मामला शांत हुआ। जम्मू रेलवे स्टेशन पर भी सैंकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। हांलाकि रेल प्रशाासन ने यात्रियों को निकालने के लिए अतिरिक्त रेलें चलाने की भी बात कही थी।