नई दिल्लीः बीते रोज ही इंडिया पहुंचे निक जोनस के वेलकम की खुशी ने होने वाली दुल्हन प्रियंका चोपड़ा ने एक खास पार्टी रखी। जिसमें प्रियंका और निक के अलावा चोपड़ा फैमिली के कई करीबी मेंबर्स शामिल हुए। इस डिनर पार्टी की फोटो प्रियंका ने खुद शेयर की है। जिसमें एक लंबी सी टेबल पर सभी गेस्ट बैठे दिख रहे हैं। सबसे आखिर में सेंटर में निक जोनस हैं और उनके साइड में बैठी प्रियंका मुस्कुरा रही हैं

प्रियंका ने कहा वेलकम होम बेबी…
इससे पहले प्रियंका ने निक के साथ कार के अंदर की एक फोटो शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने लिखा- वेलकम होम बेबी…। वैसे इंडिया आने से पहले निक जोनस भी काफी एक्साइटेड दिखाई दिए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। इंडिया के लिए फ्लाइट लेने से पहले निक को न्यूयॉर्क में गिफ्ट रैपर्स के साथ स्पॉट किया गया।