नई दिल्ली : स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल जल्द ही अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रही हैं। खबरों की माने तो लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद साइना और पी. कश्यप साल के अंत में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 28 वर्षीय साइना इस साल 16 दिसंबर को बेहद निजी समारोह में हमेशा-हमेशा के लिए पी. कश्यप की हो जाएंगी। हालांकि, शादी के 5 दिन बाद 21 दिसंबर को भव्य समारोह में कई लोगों को आमंत्रित किए जाने की खबर है। खेल जगत में साइना और कश्यप के अफेयर के चर्चे समय-समय पर उठते रहे हैं। हालांकि दोनों ने खुलकर कभी अपने इस रिश्ते को कबूला नहीं था। पी. कश्यप कई बार सफाई देते नजर आए कि दोनों अच्छे दोस्त से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं ।