मुंबई : #MeToo अभियान के तहत बॉलीवुड से कई बड़े हस्तीयों के नाम सामने आए हैं। जिसके बाद उनके करियर पर भी इसका असर साफ देखने को मिल रहा है। हाल ही में मशहूर फिल्ममेकर साजिद खान पर तीन महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद एक्टर अक्षय कुमार ने साजिद की मूवी हाउसफुल-4 की शूटिंग कैंसल करने की जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल पर दी है।अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा है कि ”बीती रात मैं भारत वापस लौटा तब मैंने जितनी खबरें पढ़ी वे काफी परेशान करने वाली हैं। मैंने ‘हाउसफुल-4’ के प्रोड्यूसर से जांच होने तक शूटिंग को कैंसल करने को कहा है। ये ऐसी चीज है जिसके खिलाफ कड़े एक्शन लिए जाने चाहिए। मैं किसी भी आरोपी के साथ काम नहीं करूंगा, जिसपर हैरेसमेंट का आरोप हो। सभी को न्याय मिलना चाहिए।’