नई दिल्ली: भुवनेश्वर में हॉकी विश्वकप 2018 का आरंभ हो चुका है। भारतीय हॉकी टीम ने अपने पहले ही मैच में जीत दर्ज कर ली है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को खेले गए अपने पहले ग्रुप मैच में भुवनेश्वर में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराया। आपको बताते चले कि इस बार हॉकी विश्वकप की मेजबानी भारत कर रहा है। इस विश्वकप में 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। विश्वकप 16 दिसंबर तक चलेगा। भारत की पहली जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़यों को शुभकामनाएं दी।भारतीय टीम ने कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मैच में सिमरनजीत सिंह (43वें, 46वें मिनट), ललित उपाध्याय (45वें मिनट), आकाशदीप सिंह (12वें मिनट) और मंदीप सिंह (10वें मिनट) की ओर किए गए गोल के दम पर दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराया। विश्व कप के अगले मैच में भारतीय टीम का सामना दो दिसंबर को कलिंगा स्टेडियम में बेल्जियम की टीम से होगा।