asonne_मारिशस के राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा
पोर्ट लुईस,। मारिशस के राष्ट्रपति कैलाश पुर्रयाग ने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं शोधकर्ता अमीना गुरिब-फकीम देश की नई राष्ट्रपति होंगी। फकीम मॉरिशस के इतिहास की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। यह ताजा जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।
आधिकारिक बयान के मुताबिक,पुर्रयाग ने कल रात इस्तीफा मॉरिशस की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष को भेजा। पुर्रयाग को वर्ष 2012 में पूर्व प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के नेतृत्व वाली पूर्व लेबर पार्टी की सरकार ने राष्ट्रपति नियुक्त किया था।
मीडिया को दिये एक बयान में पुर्रयाग ने कहा कि वह राष्ट्र प्रमुख के पद से जनवरी 2015 में ही इस्तीफा देने वाले थे,लेकिन इस निर्णय के क्रियान्वयन के मद्देनजर उनसे अतिरिक्त पांच महीने कार्यालय संभालने के लिए कहा गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *