281765-beach-at-the-pier-talaimannar-sri-lankaश्रीलंकाई नौसेना ने किया 15 मछुआरों को गिरफ्तार
रामेश्वरम,। श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चातीवू के पास अपने समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में आज यहां के 15 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया ।
इस संबंध में पुलिस ने मछुआरा संघ के अध्यक्ष एमिरिट और सेसुराजा के हवाले से बताया कि इन सभी मछुआरों को इनकी तीन नौकाओं सहित तलईमन्नार तट ले जाया गया।उन्होंने बताया कि बीती शाम मछुआरों का समूह 734 नौकाओं में समुद्र में मछली पकड़ने गया था। उस क्षेत्र में मछलियां कम होने के कारण वे श्रीलंकाई क्षेत्र में चले गए। भारतीय मछुआरों को कच्चातीवू के पास मछली पकड़ने की इजाजत नहीं है । हालांकि भारत-श्रीलंका के बीच हुई संधि के तहत उन्हें उस संधि के तहत द्वीप पर अपने जाल सुखाने की अनुमति है जिसके तहत भारत ने 1974 में श्रीलंका को यह द्वीप हस्तांतरित किया था।मछुआरा संघ के अध्यक्ष ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों ने ब्रिट्टो, कुदबुद्दीन और निजामुद्दीन के स्वामित्व वाली तीन नौकाओं को चारों ओर से घेर लिया और उनमें मौजूद 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनकी नौकाओं सहित उन्हें तलईमन्नार तट ले गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *