मीरनपुर हिंसा: 14 व्यक्ति गिरफ्तार
मीरनपुर हिंसा: 14 व्यक्ति गिरफ्तार

मीरनपुर शहर में दस अक्तूबर को दो समुदायों के बीच हुई झड़प के दौरान कथित तौर पर पथराव करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी।

एक मामूली मुद्दे पर दो लोगों के बीच हुई लड़ाई के हिंसक घटना में तब्दील होने के बाद इस झड़प में दो लोग घायल हो गए तथा कई कारों को क्षति पहुंची थी।

सर्किल अधिकारी एस के एस प्रताप के मुताबिक, 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिनमें से 15 लोग नामित किए गए थे।

अतिरिक्त पुलिस बल लगातार इस क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *