downloadपाक को सबक सिखाना जरुरी- शिवसेना
मुंबई,। शिवसेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत को भी युद्धविराम का उल्लंघन करने की नसीहत दी है। अपने मुखपत्र ‘सामना’ में संपादकीय के जरिए उसने जम्मू-कश्मीर सीमा से पाकिस्तान द्वारा लगातार युद्धविराम के उल्लंघन पर ‘ईंट का जवाब पत्थर से’ देने की बात कही है।
संपादकीय में लिखा है, ‘पाकिस्तान ने 2013 में 347 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया। जबकि 2014 में 562 बार फायरिंग की। फायरिंग के कारण 32,000 लोगों को सीमाई क्षेत्रों से अपना घर छोडऩा पड़ा। पाकिस्तान हमसे भी छोटा देश है। अगर वह युद्धविराम के खिलाफ ऐसी हिमाकत कर सकता है, तो भारत को भी पलटकर जवाब देना चाहिए। हमें भी युद्धविराम का उल्लंघन कर करारा जवाब देना चाहिए। इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति लगातार बदतर हो रही है। उसके बावजूद उसने पीठ पीछे आतंक को बढ़ावा देना नहीं छोड़ा है। वह लगातार युद्धविराम का उल्लंघन करता रहा है। हाल ही में उसने सीमा रेखा पर पर पुंछ में आधुनिक हथियारों के साथ फायरिंग की। इसका जवाब भारत को देना ही चाहिए।’

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *