नई दिल्ली, 04 जून (हि.स.)। राजधानी में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों पर भष्ट्राचार में लृप्त होने का आरोप लगाया है। माकन ने कहा, “ भाजपा शासित नगर निगम निष्क्रिय पड़ा हुआ है और कोई काम नही कर रहा है ”।माकन ने बताया, “ सीबीआई ने बुधवार को उत्तरी नगर निगम के कार्यालय में छापे मारे और पाया कि निगम द्वारा फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का धंधा चल रहा है ”। माकन ने कहा कि एक ही व्यकित के नाम से कई प्रमाण पत्र जारी किए गए है जिसमें हॉस्पिटल कर्मचारी, एसडीएम और दिल्ली सरकार के कई अधिकारी शामिल है।माकन ने कहा, “एसीबी को लिखित रूप से 28 मई को इसकी जानकारी दी गई थी फिर भी उसने कुछ नही किया। एसीबी की जगह सीबीआई इस मामले का खुलासा किया और अब वह इसकी जांच कर रही है ”। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “ एक तरफ केजरीवाल एसीबी को मजबूत करने की जद्दोज़हद में लगे है और दावा कर रहें हैं कि उनकी सरकार आने के बाद दिल्ली में भष्टाचार कम हो गया है परन्तु इतने व्यापाक स्तर पर चल रहे घोटाले से वह वंचित है ”।माकन ने दिल्ली सरकार से इस गंभीर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। माकन ने बाताया कि आगामी 8 जून को इसी पर प्रदेश कांग्रेस सिविक सेंटर पर प्रर्दशन करेगी और नगर निगम एंव दिल्ली सरकार के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करेगी।पर्यावरण की दृष्टि से दिल्ली को सुरक्षित करने के लिए अजय माकन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र भी लिखा। माकन ने विश्व वातावरण दिवस को सार्वजनिक परिवहन दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया। माकन ने राजधानी में परिवहन के अत्यधिक इस्तेमाल से वायु प्रदूषण के बारे में लोगो को जागरूक करने का अनुरोध किया।विश्व वातावरण दिवस पर लोगो को निजी वाहनों के स्थान पर सर्वजनिक वाहनों का प्रयोग करने की दिशा में कल प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी अजय माकन की अध्यक्षता में कनॉट प्लेस के मट्रो स्टेशन से मण्डी हाउस मेट्रो स्टेशन तक आएंगे और दिल्ली की जनता के बीच जाकर उनसे बात करेंगे।