prince-harry-30-funny-photosब्रिटेन: राजकुमार हैरी को मिला ‘नाइट कमांडर ऑफ द रॉयल विक्टोरियन ऑर्डर अवार्ड’
लंदन,। राजकुमार हैरी को उनकी दादी, महारानी एलिजाबेथ ने उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘नाइट कमांडर ऑफ द रॉयल विक्टोरियन ऑर्डर अवार्ड’ से सम्मानित किया है। बकिंघम पैलेस ने बीती रात पुष्टि की कि 30 वर्षीय प्रिंस हैरी को ‘नाइट कमांडर ऑफ द रॉयल विक्टोरियन ऑर्डर’ (केसीवीओ) बनाया गया है।यह ब्रिटिश शाही प्रमुख द्वारा दिया जाने वाला एक निजी सम्मान है। प्रिंस हैरी ने सेना में 10 साल तक अपनी सेवाएं दी हैं और इस माह के आखिर में वह सेना छोड़ देंगे। इस सेवा में उनके अफगानिस्तान के दो दौरे शामिल हैं। सेना में अपने करियर के दौरान उन्होंने ‘हेल्प ऑफ हीरोज’ और ‘एबीएफ द सोल्जर्स चैरिटी’ सहित परमार्थ कार्यों का समर्थन किया।मार्च 2014 में उन्होंने सैन्य बलों के घायल सदस्यों के लिए ‘इन्विक्टस गेम्स’ आयोजित किए। उन्होंने एचआईवी प्रभावित बच्चों की मदद के लिए लेसोथो में सेन्टेबल नाम संस्था की स्थापना में भी मदद की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *