sikhs-honours-jawanमणिपुर में शहीद हुए उप्र के जवानों के परिजनों को 20-20 लाख की मदद
लखनऊ,। मणिपुर में बुधवार को एक हमले में शहीद हुए उत्तर प्रदेश के दो जवानों के परिवारों को राज्य सरकार 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करायेगी। इस मदद की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को यहां की।मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार शहीद हुए सैनिकों का सम्मान करती है और उनके परिवार वालों के साथ है। उन्होंने कहा कि दोनों शहीद हुए सैनिकों के परिवारी जनों को तत्कालिक आर्थिक मदद के रूप में सरकार बीस-बीस लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करायी जा रही है।उन्होंने कहा कि दोनों जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है कि वे शहीद हुए जवानों के परिवारों को यह मदद राशि उपलब्ध करा दें।गौरतलब है कि बुधवार को मणिपुर में उग्रवादियों के एक हमले में 16 सैनिक शहीद हो गये थे। इनमें से दो जवान उप्र के रहने वाले थे। सैनिक रामप्रसाद यादव फैजाबाद के और जगवीर सिंह नोएडा में जेवर के निवासी थे। उधर दोनों जवानों के शहीद होने की खबर पाकर उनके गांव में मातम का माहौल है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *