उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खरागढ़ विधानसभा सीट से 95 वर्षीय महिला ने नामांकन भरा है। माना जा रहा है कि वह प्रदेश की सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी होंगी।
जलदेवी कल व्हीलचेयर पर अपना पर्चा भरने के लिए निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंची थीं।
उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मैदान में उतर रही हैं।
वह पहले से जगनेर ब्लॉक से पंचायत सदस्य हैं। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव उन्होंने रेकार्ड मतों से जीता था।
आगरा में पहले चरण में 11 फरवरी को मतदान होना है।
प्रदेश में 11 फरवरी से आठ मार्च के बीच सात चरणों में मतदान होना है।