कोच्चि में नौसेना अड्डे में मृत पाया गया जवान
कोच्चि में नौसेना अड्डे में मृत पाया गया जवान

कोच्चि में नौसेना के एक अड्डे पर 53 वर्षीय रक्षा सुरक्षा अधिकारी मृत अवस्था में पाया गया। उसके शरीर पर गोली के निशान हैं।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि रक्षा सुरक्षा कोर :डीएससी: के जवान नायक शिवदासन के. कोच्चि के नौसेना अड्डे में कल देर रात सशस्त्र ड्यूटी के दौरान मृत पाये गये। उन्होंने बताया कि जवान के शरीर पर गोली के निशान थे।

उन्होंने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना दुर्घटनावश हुई थी या नहीं।

त्रिशूर के रहने वाले जवान के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘परिवार को सूचित कर दिया गया है। नौसेना द्वारा घटना की जांच का आदेश दिया जा रहा है।’’

( Source – पीटीआई-भाषा )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *