नई दिल्लीः 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी त्यौहार 13 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसी बीच मुंबई की सबसे मशहूर मूर्ती लाल बागचाराजा भी सजकर पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। इनकी प्रसिद्धि के चर्चे इतने ज्यादा हैं कि लोग यहां दूर से दूर से दर्शन करने आते हैं। लालबागचा राजा की मूर्ति लालबाग मार्किट की पतली गली से निकलते हुए लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडली स्थल पर सजाई जाती है।

गणेश चतुर्थी के मौके पर यहां इतनी ज्यादा भीड़ होती है लेकिन लालबागचा राजा की एक झलक पाने के लिए लोगों को घंटों लाइनों में लगना पड़ता है। इस बार लालबागचा राजा की मूर्ति का विसर्जन 22 सितंबर को किया जाएगा। आप लालबाचा राजा के दर्शन के लिए ललायित हों इससे कि पहले हम आपको उनके पहले दर्शन करवा रहे हैं।

दर्शन टाइमिंग डिटेल्स –

लालबागचा राजा का गणेशोत्सव 13 सितंबर गरुवार को सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगा। सबसे पहले मंडल के अध्यक्ष की ओर से मूर्ति का अनावरण किया जाएगा और फिर इसके बाद पूजा अर्चना की जाएगी। गुरुवार को सुबह 6 बजे से आम लोग दर्शन कर सकेंगे।

लालबागचा राजा के दर्शन 13 सितंबर को सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएंगे जो कि 22 सितंबर तक 24 घंटे दर्शन होंगे।