पंजाब और हरियाणा में शीत लहर जारी
पंजाब और हरियाणा में शीत लहर जारी

पंजाब और हरियाणा में आज भी शीत लहर का असर जारी रहा और घने कोहरे ने क्षेत्र में हवाई, रेल और सड़क यातायात को प्रभावित किया।

क्षेत्र का सबसे सर्द इलाका नारनौल रहा जहां का न्यूनतम तापमान साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री कम था।

हिसार में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि करनाल में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही स्थानों पर तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।

अमृतसर और लुधियान में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। चंडीगढ़ में पारा सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहते हुए 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पटियाला में पारा 7.7 तो अंबाला में 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में घने कोहरे ने रेल और हवाई यातायात को प्रभावित किया।

इसी के साथ ही कोहरे की घनी चादर की वजह से सड़क यातायात पर भी असर डाला।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में घने कोहरे के साथ ही शुष्क मौसम की संभावना जताई है।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *