किसानों के आंदोलन को भड़का रही है कांग्रेस: नायडू
किसानों के आंदोलन को भड़का रही है कांग्रेस: नायडू

केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज कांग्रेस पर मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन को भड़काने और उसका राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया तथा हिंसा प्रभावित मंदसौर के राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को ‘फोटो खिंचवाने का एक अवसर’ करार दिया।

नायडू ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस की इस मांग को भी खारिज कर दिया कि मंदसौर में पुलिस गोलीबारी में पांच किसानों के मारे जाने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस्तीफा दे देना चाहिए।

विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने 12 जुलाई, 1998 को मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में हुई उस घटना की याद दिलाई, जब कथित तौर पर पुलिस गोलीबारी में 24 किसान मारे गए थे और तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गोलीबारी का आदेशस दिया था।

नायडू ने कहा, ‘‘कांग्रेस भड़का रही है और इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है। वहां सामान्य हालात बहाल करने के लिए उसे यह बंद करना चाहिए और एक जिम्मेदार राजनीतिक राजनीतिक पार्टी की तरह व्यवहार करना चाहिए।’’ उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित मंदसौर दौरे को ‘फोटो खिंचवाने का एक और अवसर’ करार दिया।

चौहान के इस्तीफे की मांग पर नायडू ने सवाल किया कि क्या किसानों के मारे जाने के बाद दिग्विजय सिंह ने इस्तीफा दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या जब 24 किसान मारे गए थे तो क्या उन्होंने सिंह से इस्तीफा मांगा था? क्या उस वक्त कांग्रेस उपाध्यक्ष पीड़ित किसानों के पास गए थे?’’ नायडू ने चौहान को सर्वाधिक किसान हितैषी मुख्यमंत्री करार दिया और कांग्रेस एवं राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कल्याणकारी कदमों का उल्लेख किया।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *