52 वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये नेहरू
52 वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये नेहरू

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को 52 वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी सहित अन्य नेताओं के साथ समस्त राष्ट्र ने आज श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा हूं।’’ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अंसारी और अन्य पार्टी नेताओं ने आज सुबह यमुना किनारे स्थित नेहरू की समाधि शांति वन में पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर नेहरू की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले कांग्रेस नेताओं में शीला दीक्षित और अजय माकन समेत अन्य नेता भी शामिल रहे।

14 नवंबर 1889 को जन्मे नेहरू 20 वीं सदी में स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं में से एक थे। वह स्वतंत्र भारत की प्रमुख शख्सियत थे और पहले प्रधानमंत्री का 27 मई 1964 को निधन हो गया था।

( Source – पीटीआई-भाषा )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *