मोगा जिले के निहाल सिंह वाला शहर में स्कूटर सवार दो लोगों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे 54 वर्षीय राजस्व अधिकारी की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है।
पुलिस ने आज बताया कि यह हादसा कल रात हुआ। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।
स्कूटर पर पीछे बैठ कर सफर कर रहा व्यक्ति घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।