आक्रोशित लोगों ने थाने में लगाई आग
आक्रोशित लोगों ने थाने में लगाई आग

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में आज एक लापता युवक का शव बरामद होने से आक्रोशित लोगों ने मदनपुर थाने में आग लगा दी।

गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक शिव सागर सिंह ने ‘भाषा’ को बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अल्पसंख्यक समुदाय का एक युवक पिछले दिनांे लापता हो गया था। इस सिलसिले में उसके परिजन ने थाने में सूचना दर्ज करायी थी।

उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह युवक का शव मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया और इसे पुलिस की लापरवाही मानते हुए आक्रोशित लोगों के एक गुट ने मदनपुर थाने पर पथराव करते हुए आग लगा दी। आग से कुछ सरकारी कागजात जल गये और आग बुझाने के प्रयास में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गये।

सिंह ने बताया कि मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और उच्चाधिकारी पहुॅच गए हैं। आग लगाने के आरोप में पुलिस ने 25 लोगों को हिरासत में लिया है।

उन्होने बताया कि स्थिति नियन्त्रण में है और पुलिस घटना पर पैनी नजर बनाए हुए है।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *