महिला पुलिस गश्ती दल को हरी झंडी दिखायी
महिला पुलिस गश्ती दल को हरी झंडी दिखायी

जयपुर पुलिस आयुक्त संजय अग्रवाल ने जयपुर में महिलाओं के साथ होने वाली अप्रिय वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए आज बावन सदस्यीय महिला गश्ती पुलिस दल को रवाना किया।

अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दुपहिया वाहन पर सवार महिला पुलिस का गश्ती दल भीडभाड वाले, शिक्षण संस्थानों और वह स्थान जहां महिलाओं के साथ अप्रिय वारदातों की आशंका अधिक रहती है, वहां पर कड़ी नजर रखेगा।

उन्होंने बताया कि छब्बीस महिला पुलिस गश्ती दल सीधे पुलिस नियंत्रण कक्ष के सम्पर्क में रहेंगे।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *