मुंबई से वाराणसी आ रही स्पाइस जेट की उड़ान में एक महिला यात्री संगीता यादव की मौत हो गयी। वाराणसी के शिवपुर थानान्तर्गत सरसावा की रहने वाली संगीता (24 वषर्) अपने पति राजेश यादव के साथ मुंबई से कल वाराणसी लौट रही थी लेकिन विमान में ही उनकी मौत हो गई।
फूलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि राजेश के आग्रह पर उसकी पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में विमानन कंपनी के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी है। मुंबई के भायंदर इलाके में रहने वाला राजेश वहां एक प्लास्टिक ग्लास निर्माता कंपनी में काम करता है। उसकी दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी और संगीता से उसकी 20 दिन की बेटी भी है। राजेश ने बताया कि मुंबई से उड़ान भरने के एक घंटे बाद ही संगीता को घबराहट होने लगी थी। लेकिन विमान के कर्मचारी उसे मास्क नहीं लगा पाये।
( Source – PTI )