करगिल में सर्दियों की सबसे ठंडी रात
करगिल में सर्दियों की सबसे ठंडी रात

जम्मू-कश्मीर में लद्दाख क्षेत्र के करगिल ने कल मौसम की सबसे सर्द रात देखी। शहर के न्यूनतम तापमान में अचानक तेजी से गिरावट आयी और यह शून्य से नीचे 10 डिग्री सेल्सियस पर जाकर ठहरा।

घाटी में ज्यादातर जगहों पर तापमान शून्य से नीचे ही दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करगिल में तापमान शून्य से नीचे 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री नीचे था। पिछली रात यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि करगिल में यह मौसम की सबसे सर्द रात थी।

उन्होंने कहा कि लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कल शून्य से नीचे 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में मौसम सूखा रहने की संभावना है, लेकिन रात में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *