भाजपा का मथुरा हिंसा को लेकर अखिलेश सरकार पर निशाना
भाजपा का मथुरा हिंसा को लेकर अखिलेश सरकार पर निशाना

भाजपा ने मथुरा हिंसक झड़प को लेकर उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी :सपा: सरकार पर आज जोरदार हमला बोला। भाजपा ने कहा कि यह राज्य में व्याप्त ‘‘गुंडाराज’’ का एक उदाहरण है जहां अपराधियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर ‘‘अप्रत्याशित’’ संख्या में हमले हुए हैं जिन्हें उसका संरक्षण प्राप्त है।

अतिक्रमणकारियों और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों सहित 24 लोगों की मौत हो गई। भाजपा ने कहा कि सपा शासन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले के 1044 मामले हुए हैं। पार्टी ने मथुरा घटना की न्यायिक जांच की मांग की।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मथुरा में जो हुआ वह उत्तर प्रदेश में गुंडाराज की उस छवि का जीवंत उदाहरण है जिसे समाजवादी पार्टी ने गत वषरें में निर्मित किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि डीजीपी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पुलिस अधिकारियों की रक्षा नहीं कर सकते तो क्या उनसे आम आदमी की रक्षा करने की उम्मीद की जा सकती है? जो हुआ है क्या उसकी अखिलेश यादव को नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए।’’ उन्होंने राज्य सरकार से पांच सवाल भी किये और इस पर आश्चर्य जताया कि क्या सत्ताधारी पार्टी के संरक्षण के बिना मुख्य आरोपियों के लिए शहर में जमीन पर अवैध कब्जा जमाना संभव था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *