नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने #MeToo अभियान को अपना समर्थन दिया है। राहुल ने कहा है कि लोगों को यह सीखने का समय है कि वे महिलाओं के साथ मर्यादा एवं सम्मान के साथ व्वयहार करें। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बदलाव लाने के लिए सच्चाई को बेबाक तरीके से कहने की जरूरत है। राहुल के इस बयान के बाद कांग्रेस विदेश राज्य मंत्री पर अपना हमला और तेज कर सकती है।

बता दें कि भारत में इन दिनों #MeToo अभियान ने जोर पकड़ा है। इस अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाएं अपने साथ हुईं यौन उत्पीड़न की घटनाओं को सामने ला रही हैं। बॉलीवुड, कॉरोपोरेट जगत, राजनीति और मीडिया से जुड़ी कई सारी महिलाओं ने अपने साथ यौन उत्पीड़न होने का आरोप लगाया है। महिलाओं के इस अभियान का बड़े पैमाने पर समर्थन भी मिल रहा है।