नायडू ने ‘मिशन हरित आंध्र प्रदेश’ की शुरआत की
नायडू ने ‘मिशन हरित आंध्र प्रदेश’ की शुरआत की

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णा जिले के नुजिवीडू मंडल के अंतर्गत सुनकोल्लु गांव में पौधे लगाकर ‘मिशन हरित आंध्र प्रदेश’ की आज शुरआत की।

दिलचस्प बात यह है कि हरित आंध्र प्रदेश, दिवंगत मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी की एक मुख्य परियोजना थी लेकिन चंद्रबाबू नायडू ने एक नये नारे वनम-मनम :वन और हम: के साथ अब इसे एक ‘मिशन’ बना दिया है।

इस मिशन का उद्देश्य राज्य में 2029 तक वन क्षेत्र को 50 फीसदी तक बढ़ाना है।

वर्तमान में आंध्र प्रदेश में 23 फीसदी वन क्षेत्र है।

मुख्यमंत्री ने सिर्फ आज एक करोड़ पौधे लगाने के आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें अगले 10 वषरें में प्रति वर्ष चार लाख एकड़ भूमि पर वृक्षारोपण द्वारा वन क्षेत्र को दोगुना करना है।’’ चंद्रबाबू ने कहा, ‘‘हर कोई जो ऑक्सीजन ले रहा है उसे एक पौधा लगाना चाहिए ,नहीं तो आप एक इंसान नहीं कहलाये जा सकते।’’ उन्होंने कहा कि राज्य के सभी नगर निगमों में शहरी वनों को विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने घोषाणा की कि पौेधे लगाने के कार्य में महिला स्वयं-सहायता समूहों को लगाया जाएगा और इसके लिए उन्हें मनरेगा के अंतर्गत हर साल 100 दिनों का काम दिया जाएगा।

( Source – पीटीआई-भाषा )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *