मध्यप्रदेश की शहडोल लोकसभा एवं नेपानगर विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे
मध्यप्रदेश की शहडोल लोकसभा एवं नेपानगर विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे

मध्यप्रदेश की शहडोल लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ज्ञान सिंह 12,000 मतों से आगे चल रहे हैं।

एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश की नेपानगर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा की मंजू दादू 10,000 से अधिक मतों से आगे चल रही हैं।

इन दोनों सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

कांग्रेस ने शहडोल लोकसभा सीट पर हिमाद्रि सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि नेपानगर सीट पर अंतर सिंह बद्रे को अपना उम्मीदवार बनाया है।

ये दोनों सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *