पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया

कश्मीर के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आज पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया। उन्होंने भारतीय सेना की चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

बीते दो दिन में, पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम के उल्लंघन की यह दूसरी घटना है।

एक सैन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘ पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के ही सुबह करीब सात बजे नौगाम सेक्टर पर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी।’’ उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे हथियारों और मोर्टार का इस्तेमाल किया लेकिन किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सैनिकों ने संयम बरता है और अब तक जवाबी कार्रवाई नहीं की है।’’ कल पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भी पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे हथियारों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था।

( Source – पीटीआई-भाषा )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *