पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या बढ़ी
पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या बढ़ी

मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में 30 जून को समाप्त हुए पर्यटन वर्ष 2016-17 में 38,545 पर्यटकों ने भ्रमण किया। इनमें 28,079 भारतीय और 10,466 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

रिजर्व के क्षेत्र संचालक विनीत जैन ने आज बताया कि रिजर्व में कर्मचारियों की मेहनत और शासन द्वारा पर्यटन सुविधाएँ बढ़ाये जाने से लगातार दूसरे वर्ष पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष 36,730 और वर्ष 2014-15 में 14,897 पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व की वानस्पतिक, प्राकृतिक सुंदरता और बाघों की बढ़ती संख्या का नजारा लेने आये थे।

उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु के मद्देनजर 30 जून से मुख्य रिजर्व में पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि पर्यटन प्रेमियों के लिये एक जुलाई से बफर जोन में पर्यटन की सुविधा शुरू कर दी गयी है। बफर जोन पर्यटन के लिये ऑनलाइन सुविधा जारी है।

रिजर्व का अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन वेबसाइट ‘ट्रिप एडवाइजर’ द्वारा पिछले साल की तरह इस साल भी 2017 के अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस के लिये चयन किया गया है। यह अवार्ड पर्यटकों के भ्रमण के बाद संतुष्टि के आधार पर दिया जाता है।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *