रघुवंश ने उपेन्द्र को दिया राजद में आने का खुला ऑफर
पटना,। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी उपेन्द्र कुषवाहा के मुख्यमंत्री पद पर उम्मीदवारी के बाद जहां भाजपा असमंजस की स्थिति में आ गयी है वहीं इस मामले से राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। एक ओर जहां राष्ट्रीय जनता दल ने खुले तौर पर उपेन्द्र कुषवाहा को राजद गठबंधन में आने का निमंत्रण दे दिया है वहीं राजद गठबंधन में शामिल जदयू उपनेद्र कुषवाहा से कन्नी काटती नजर आ रही है। राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंष प्रसाद सिंह ने उपेन्द्र कुषवाहा को खुले तौर पर राजद गठबंधन में आने का निमंत्रण दे दिया है। श्री सिंह ने कहा कि उपेन्द्र कुषवाहा और रामविलास पासवान के एनडीए गठबंधन में कोई तरजीह नहीं दी जा रही है। उपेन्द्र कुषवाहा ने जो सीएम बनने की इच्छा बतायी है उसमें दम है। उन्होंने कहा कि अगर श्री कुषवाहा चाहे तो राजद गठबंधन में शामिल होसकते हैं। इससे हमाारी मजबूती बढ़ेगी।राजद नेता ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि जब तक राजद गठबंधन ने मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा नहीं की थी भाजपा की ओर से बराबर शोर किया जा रहा था लेकिन आज जब राजद गठबंधन ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा कर दी है तो भाजपा को कुछ बोलते नहीं बन रहा है। अब अगर भाजपा में दम है तो चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करें क्योंकि भाजपा में मुख्यमंत्री पद के एक दावेदार नहीं हैं। सभी मुख्यमंत्री पद पर अपनी नजर टिकाए हुए हैं।
राजद नेता ने तो उपेन्द्र कुषवाहा को खुले तौर पर गठबंधन में शामिल होने का निमंत्रण तो दे दिया है लेकिन राजद गठबंधन के अन्य सहयोगी जदयू इससे कन्नी काटती नजर आ रही है। जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि उपेन्द्र कुषवाहा अतिमहत्वकांक्षी व्यक्ति हैं। वे समाजवादी नहीं नीतीष के प्रोडक्ट हैं। भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा के संदर्भ में श्री कुमार ने कहा कि भाजपा में अंर्तकलह की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान मचा हुआ है। हमारे यहां तो एक नेता हैं नीतीष कुमार एनडीए में तो सभी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हीं