rain-delhi_3दिल्ली में बारिश ने दिलाई गर्मी से थोड़ी राहत
नई दिल्ली,। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अंरराष्ट्रीय योग दिवस से ही झमाझम बारिश के बाद ठंडी हवाओं के चलने से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है । आज सुबह भी दिल्ली में हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज खुशगवार हो गया। इससे यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिलने और जल्द ही मॉनसून के आने की संभावना नजर आ रही है।मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता 56 प्रतिशत और हवा की गति सोलह किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में मंगलवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की आंशका है।इसके साथ ही, मौसम विभाग के अधिकारी का कहना है कि राजधानी में आज दिन में हल्के बादल छाए रहने ठंडी हवा चलने से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वहीं, आने वाले दिनों में भी मौसम में कुछ ऐसे ही बदलाव नजर आएंगें।
गौरतलब है कि शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *