भगवान लिंगराज के मंदिर पहुंचे शाह
भगवान लिंगराज के मंदिर पहुंचे शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज यहां भगवान लिंगराज के मंदिर पहुंचे। 11वीं सदी के इस शिव मंदिर के दर्शन के लिए उनके साथ केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस (पीएनजी) मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और राज्य के भाजपा अध्यक्ष बसंत पांडा भी यहां पहुंचे।

मंदिर के रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंदिर में उनके आगमन पर उनका स्वागत करने के लिए उन्होंने पारंपरिक गीत और नृत्य भी प्रस्तुत किया।

भगवान लिंगराज, देवी पार्वती और मां भुवनेश्वरी के दर्शन के बाद, शाह ने मंदिर के सेवकों से मंदिर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

शाह कल यहां जनता मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *