श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के पांच मछुआरों को किया गिरफ्तार
श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के पांच मछुआरों को किया गिरफ्तार

तमिलनाडु के पांच मछुआरों को श्रीलंकाई सेना ने कथित रूप से श्रीलंका के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। नौसेना ने मछुआरों की नावों को भी जब्त कर लिया।

पुडुकोट्टई जिला मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक सेकर ने बताया कि यह घटना कल रात उस समय हुई जब पुडुकोट्टई जिले के जेगादापट्टीनम के पांच मछुआरे नेदुनथीवु में मछली पकड़ रहे थे। मछली पकड़ने के दौरान ही श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें घेर लिया और श्रीलंका के जाफना द्वीप ले गए। रामेश्वरम मत्स्य एसोसिएशन के अध्यक्ष एस एमरीते ने आज सुबह बताया कि इस द्वीप के 3,500 से ज्यादा मछुआरे 625 नावों में सवार होकर समुद्र में कल उतरे थे और कच्चातिवू में मछली पकड़ रहे थे तभी श्रीलंकाई नौसैनिकों ने आकर 25 नावों के मछली पकड़ने वाले जाल को काट दिया और सभी को बिना मछली पकड़े ही वापस आने को मजबूर कर दिया।

रामनाथपुरम और पुडुकोट्टई जिले के 10 मछुआरों को आठ जनवरी को कथित रूप से श्रीलंका के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार करके उनकी नावों को भी जब्त कर लिया था।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *