पंजाब और हरियाणा में तापमान सामान्य से उपर
पंजाब और हरियाणा में तापमान सामान्य से उपर

पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में आज घने कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम रही और इसके साथ ही अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ उपर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार कोहरे के कारण आज सुबह हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल जबकि पंजाब के लुधियाना और बठिंडा में दृश्यता कम रही।

मौसम विभाग ने बताया कि चंडीगढ में आज न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है जबकि हिसार में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

करनाल में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से छ: डिग्री अधिक है।

पाटियाला में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है, जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जोकि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *