जम्मू-कश्मीर हिमस्खलन : बटालिक सेक्टर में तीन सैनिकों की मौत
जम्मू-कश्मीर हिमस्खलन : बटालिक सेक्टर में तीन सैनिकों की मौत

जम्मू-कश्मीर में लद्दाख क्षेत्र के बटालिक सेक्टर में कई बार हिमस्खलन होने से तीन सैनिकों की मौत हो गई। सैनिकों की चौकी बर्फ के नीचे दब गई थी।

एक सैन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘अप्रत्याशित बर्फबारी से बटालिक सेक्टर में कई बार हिमस्खलन हुआ जिससे एक चौकी बर्फ के नीचे दब गयी और पांच सैनिक बर्फ के नीचे फंस गए।’’ उन्होंने बताया कि उनमें से दो को निकाल लिया गया लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी अन्य तीन सैनिकों को बचाया नहीं जा सका। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

इस बीच काकसार सेक्टर में भी सैन्य चौकियां हिमस्खलन की चपेट में आई। इस मामले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘काकसार सेक्टर में भी चौकियां हिमस्खलन का शिकार हुईं लेकिन वहां फंसे सभी सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।’’

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *