दिल्ली में बेरोजगारी में खासी वृद्धि
दिल्ली में बेरोजगारी में खासी वृद्धि

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वर्ष 2014 और 2015 के बीच बेरोजगार लोगों की संख्या में 11 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

वर्ष 2015 में 12 लाख से ज्यादा लोगों के पास रोजगार नहीं था। इनमें से करीब 56 लोगों के पास डिप्लोमा था।

आज जारी हुए दिल्ली के ताजा आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, बेरोजगारी के आंकड़े चौंकाने और चिंतित करने वाले हैं। वर्ष 2013 के 9.13 लाख बेरोजगार लोगों की संख्या बढ़कर 2014 में 10.97 लाख और 2015 में 12.22 लाख हो गयी है।

दिल्ली के रोजगार कार्यालयों में वर्ष 2005 में पंजीकृत लोगों की संख्या 5.56 लाख थी। उस वक्त से इसमें वृद्धि ही हुई है।

बेरोजगार लोगों की संख्या में यह वृद्धि आप सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। गौरतलब है कि पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में विभिन्न माध्यमों के जरिए पांच वर्ष में आठ लाख रोजगार सृजन का वादा किया था।

आप सरकार फरवरी 2015 से दिल्ली की सत्ता में है।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *