उत्पल ​कुमार सिंह उत्तराखंड के नये मुख्य सचिव
उत्पल ​कुमार सिंह उत्तराखंड के नये मुख्य सचिव

केन्द्र में प्रतिनियुक्ति समाप्ती के बाद दो दिन पहले ही मूल कैडर में वापस आये वरिष्ठ आइएएस अधिकारी उत्पल कुमार सिंह को आज एस. रामास्वामी की जगह उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।

वर्ष 1986 बैच के आइएएस अधिकारी सिंह ने यहां राज्य सचिवालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। केन्द्र में कृषि विभाग में अपर सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे सिंह को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अनुरोध पर 23 अक्तूबर को ही उत्तराखंड के लिये कार्यमुक्त किया गया था।

इससे पहले, प्रमुख सचिव, कार्मिक, राधा रतूड़ी द्वारा जारी शासनादेश में सिंह को प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किये जाने की जानकारी देते हुए उन्हें अविलंब पदभार संभालने का निर्देश दिया गया था।

पदभार संभालने के तुरंत बाद नये मुख्य सचिव सिंह ने मुख्यमंत्री रावत से मुलाकात की।

कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पद से हटाये गये रामास्वामी ने इस बाबत पूछे गय सवालों का जवाब नहीं दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह फिलहाल राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि आइएएस अधिकारियों की एक लॉबी लंबे समय से मुख्यमंत्री पर रामास्वामी को हटाने का दवाब बना रही थी जिसे भाजपा के कुछ मंत्रियों का समर्थन भी हासिल था।

आलोक कुमार जैन के बाद रामास्वामी ऐसे दूसरे मुख्य सचिव हैं जो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाये। रामास्वामी नवंबर, 2016 में मुख्य सचिव बनाये गये थे।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *