सूबे का विकास करना सपा-बसपा और कांग्रेस के बूते की बात नहीं : कलराज मिश्र

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के प्रमुख श्री कलराज मिश्र ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी के सामने केन्द्रीय मंत्री के खिलाफ आवाज बुलंद कर जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। देश व प्रदेश में सर्वाधिक समय तक शासन सत्ता संभालने वाली कांग्रेस देश मं भ्रष्टाचार का उद्गम स्थल बन गई। सपा.बसपा जैसे जातिवादी दलों ने प्रदेश में अराजकताए भ्रष्टाचार व अनाचार को बढ़ावा दिया। कांग्रेस ने भी अपनी सरकार को बचाने के लिए इनके पापों को संरक्षण दिया। उत्तर प्रदेश को लूटने की सपा.बसपा को छूट देकर कांग्रेस ने प्रदेश को विकास की दौड़ में पीछे कर दिया।

सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश तिवारी ष्जिप्पी तिवारीष् के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कलराज मिश्र ने कहा कि मजहवी आरक्षण के नाम पर सपा.बसपा व कांग्रेस एकजुट हो गए हैं। ये तीनों ही दल वोट बैंक की राजनीति के कारण पिछड़ों के हक पर डाका डाल रहे हैं। देश के संविधान और कानून को ताक पर रखकर मजहबी आधार पर आरक्षण दिए जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने सभा में ऐलान किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर मजहबी आरक्षण को समाप्त किया जाएगा।

श्री मिश्र आज डुमरियागंज विधानसभा की पुरैना बाजार में भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में फैली राष्ट्रविरोधी ताकतें प्रदेश में भी बहुत तेजी से अपने पैर फैला रही है। तुष्टीकरण की राजनीति के कारण सपा.बसपा.कांग्रेस इन राष्ट्रविरोधी ताकतों के विरूद्ध चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संरक्षण में सपा.बसपा द्वारा की गई लूट से ही उ0प्र0 बदहाल हो गया है। नौजवानों को रोजगार नहींए बच्चों को शिक्षा नहींए किसानों को खाद नहींए महिलाओं की इज्जत नहींए उ0प्र0 की पहचान बन गए हैं। श्री मिश्र ने कहा कि उ0प्र0 की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार कांग्रेस.सपा.बसपा को जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में सुशासन लाने के लिए भाजपा कृतसंकल्प है। भाजपा सत्ता में आने पर किसानों को एक फीसदी व्याज पर ऋण देगी। एक करोड़ नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराएगी। श्री मिश्र ने जनता को आह्वान किया कि वे चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर भाजपा की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here