अब तो सब दिखावा कर रहे

0
243


सब कुछ बदल चुका है अब तो दिखावटी हो रहा।
प्यार मोहब्बतअब कहां वह भी बनावटी हो रहा।।

अब तो हर इंसान बनावटी बाते ही कर रहा।
बिना मतलब के किसी से भी बात न कर रहा।।

बेटा बाप के पांव छूता वह भी दिखावटी कर रहा।
नीचे से जरा झुक कर दो उंगलियां दिखा रहा।।

समय बदल चुका है अब अपने भी अपने न रहे।
पैसे के बल पर एक दूसरे के रिश्तेदार बन रहे।।

शादियों में सजावट सब कुछ दिखावटी हो रहा।
झूठी हैसियत दिखाने के लिए यह सब हो रहा।।

शादियों में सैकड़ों व्यंजन बनाना दिखावटी हो रहा।
भले ही उसके घर में ही उसका बाप भूखा मर रहा।।

शादियों में सजधज कर बनावटी पन दिखा रहे।
चाहे कपड़े उधार के,फिर भी वे अपना बता रहे।।

Previous articleभारतीय अर्थव्यवस्था में विदेशी व्यापार का बढ़ रहा योगदान
Next articleयुद्ध से बेहतर संवाद
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here