जनता बसपा, सपा, कांग्रेस की सरकारों से बहुत प्रताड़ित हो चुकी है- कलराज मिश्र

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डा0 वीरेन्द्र गोस्वामी के समर्थन में एक बड़ी चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 की जनता परिवर्तन चाह रही है क्यां कि जनता बसपाए सपाए कांग्रेस की सरकारों से बहुत पीड़ित और प्रताड़ित हो चुकी है। इस बार जनता जर्नादन भ्रष्टए कमीशनखोर सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहाकि राहुल गांधी कहते हैं कि हमें 5 साल दे दो। मैं उनसे पूंछता हूं कि कांग्रेस ने 45 साल राज्य किया और पूरे प्रदेश को बीमार प्रदेश बना दिया है। क्या अब भी कुछ बाकी रह गया है।

मुलायम सिंह के शासनकाल में तो लूट.खसोट और गुण्डाराज का इतना बोल.बाला रहा कि पूरा प्रदेश गुण्डाराज में तब्दील हो गया।

मुख्यमंत्री मायावती ने अपने जीतेजी अपनी मूर्तियां बनवाकर पाषाणयुग की याद दिला दी और प्रदेश को अपने पत्थर दिल होने का भी एहसास करा दी।

श्री मिश्र ने किसानों की समस्याओं पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा सत्ता में आयेगी तो एक हजार करोड़ रूपयों से किसान राहतकोष बनया जायेगा ताकि उससे किसानों की समस्याओं का निदान हो सके।

उन्होनंे अपने चुनावी अभियान के तहत प्रदेश के चार विधानसभा क्षेत्रों का तूफानी दौरा करते हुए कहा कि प्रदेश की दुर्दशा के लिए बसपाए सपा और कांग्रेस की सरकारें पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। इन्होंने न सिर्फ पूरे प्रदेश को लूटा बल्कि छोटे.छोटे क्षेत्रों को बर्बाद भी किया। जिससे आज खेती.किसानी प्रभावित हुई है। किसानों का बराबर शोषण किया जा रहा है। उनको बिजली.पानी और खाद की आपूर्ति समय से नहीं हो पा रही है। किसान आज खेती नहीं करना चाहता है। वे दूसरे प्रदेशों में धन कमाने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने बसपाए सपा और कांग्रेस को लूटेरों की सरकार बतातें हुए भाजपा की सरकार के समय बिजलीए पानी की आपूर्ति को ठीक बताते हुए किसानों की हितैषी सरकार बताया। उन्होंने बसपाए सपाए कांग्रेस की सरकारों के बारे में कहा कि इनके शासनकाल में बिजलीए पानी का पता ही नहीं रहता कि कब आयेगी कब नहीं घ्

श्री मिश्र ने बसपाए सपाए कांग्रेस को चोर.चोर मौसेरे भाई की उपाधि देते हुए कहाकि केन्द्र की कांग्रेस सरकार और प्रदेश की बसपा सरकार घोटालों की सरकार है। जिसमें कुछ सांसद और मंत्री जेल की हवा खा चुके हैं। कुछ अभी जेल में हैं। उन्होंने 2.जी स्पेक्ट्रम घोटाले में गृहमंत्री चिदम्बरम सहित कई और मंत्रियों के लिप्त होने की आशंका जताई। उन्होंने काफी सख्त लहजे में कहा कि मायावती की सरकार लूट.खसोट और कमीशनखोरी की सरकार है। जिसमें भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप दिया है। उ0प्र0 की बसपा सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाले ;एन0आर0एच0एम0द्ध का जिक्र करते हुए कहाकि इस सरकार में दे सी0एम0ओ0 की हत्या हो चुकी हैए और एक बडे़ अधिकारी ने आत्महत्या कर ली है। बसपा सरकार आतंक का पर्याय बन गयी है।

श्री मिश्र के साथ विनय कटियार ने भी गोसाईगंज के चुनावी सभा में कहा कि किसानों के सभी प्रकार के ऋण जो एक लाख रूपये तक है माफ कर दिये जायेंगे। साथ ही कृषि ऋण एक.प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध होंगे। बिजली की आपूर्ति 24 घंटे सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले को एक गाय मुफ्त में दी जायेगी और लघु एवं सीमान्त कृषक को दुधारू पशु खरीदने हेतु विशेष छूट दी जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here