राघव रेड्डी बने विहिप के अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कोषाध्यक्ष श्री राघव रेड्डी को विहिप का नया अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। वे श्री अशोकजी सिंहल का स्थान लेंगे। यह बदलाव कोच्चि में चल रही विहिप के प्रन्यास मंडल की बैठक में लिया गया। अब श्री अशोक सिंहल एवं परिषद के कार्याध्यक्ष श्री एस. वेदान्तम विहिप के मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे।

इसी के साथ परिषद के संयुक्त महामंत्री श्री चम्पत राय को विहिप का नया अन्तरराष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। अब तक अन्तरराष्ट्रीय महामंत्री रहे डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया को अन्तरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष और श्री अशोक चौगुले को परिषद का नया कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here