कारखाने में लगी आग से अब तक 10 कर्मचारियों की मौत

राजधानी दिल्ली के निकट स्थित फरीदाबाद में एक कारखाने में लगी आग की वजह से 10 कर्मचारियों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कम से कम पांच कर्मचारी अब भी गायब हैं।कारखाने में शुक्रवार की शाम अचानक विस्फोट होने के बाद आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। अधिकारियों के मुताबिक कारखाना लखानी-वर्धमान समूह से जुड़ा है जो फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर 24 में स्थित है।

अधिकारियों के मुताबिक नौ मृतकों में से छह ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि तीन के शव घटना स्थल से ही बरामद किए गए थे। एक व्यक्ति के सर्वोदय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ने की खबर है।

खबर के अनुसार दुर्घटना के बाद पांच-छह कर्मचारी अब भी लापता हैं। दुर्घटना की जांच के लिए एक जांच आयोग गठित कर दिया गया है।

2 COMMENTS

  1. सच बहुत दूर है.जिस पर मिडिया और प्रशासन ताला डाले है. देश की राजधानी के १५ मील दूर पैसे के आगे क्या क्या बिकता है ये देखना हो तो ये एक अच्छा सैम्पल है जहा ७०/८० को १० मे बदल दिया जाता है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here