तीसरे चरण में 107 सीटों पर मतदान जारी

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में नौ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 107 सीटों पर मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में बारुदी सुरंग में विस्फोट होने से एक जवान घायल गया हो गया।

 

 

पश्चिम बंगाल के नक्सल प्रभावित पुरुलिया जिले में गुरुवार को बारुदी सुरंग  में विस्फोट होने से अर्धसैनिक बल का एक जवान घायल हो गया। तीसरे चरण में कुल 1,567 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।  उत्तर प्रदेश की 15, बिहार की 11, गुजरात की 26, मध्य प्रदेश की 16, महाराष्ट्र की 10, पश्चिम बंगाल की 14, कर्नाटक की 11, जम्मू एवं कश्मीर, सिक्किम , दादरा तथा नगर हवेली, और दमन एवं दीव में एकएक सीट पर मतदान हो रहा है।

 

तीसरे चरण में जिन प्रमुख नेताओं के भाग्य का फैसला होना है, उनमें रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, गांधीनगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणीपूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा, भाजपा नेता जसवंत सिंह, सैय्यद शहनवाज हुसैन, कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, श्रीप्रकाश जायसवाल, जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.बंगरप्पा शामिल हैं।

voting_booth-766906gif11जम्मू एवं कश्मीर में शुरुआत  में मतदान की रफ्तार धीमी रही। मुंबई में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 22,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here